राघव चड्ढा कितनी संपत्ति के मालिक, जिन्‍होंने AAP को छोड़कर थामा BJP का हाथ

Updated on 24-04-2026 05:34 PM
नई दिल्‍ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्‍ता टूट गया है। उन्‍होंने AAP से इस्‍तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने का फैसला किया है। बीते दिनों AAP ने चड्ढा को राज्यसभा में अपने उप-नेता के पद से हटा दिया था। इसके जवाब में, चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) से राजनेता बने चड्ढा ने AAP पर आरोप लगाया कि वह उन्हें जनता से जुड़े मुद्दे उठाने से रोकने की कोशिश कर रही है। AAP ने जवाब में कहा था कि राघव पार्टी की लाइन पर नहीं चल रहे थे, बल्कि 'कम जरूरी' मुद्दे उठा रहे थे। आइए, यहां जानते हैं कि सुर्खियों में रहने वाले राघव चड्ढा कितने दौलतमंद हैं।2020 में जब उन्होंने राजेंद्र नगर सीट से दिल्ली विधानसभा चुनाव जीता तब चड्ढा ने अपनी नेट वर्थ 19.97 लाख रुपये घोषित की थी। चड्ढा ने 2020 में कोई अचल संपत्ति घोषित नहीं की थी।
2022 में जब चड्ढा राज्यसभा के लिए चुने गए तब उन्होंने 37 लाख रुपये की चल संपत्ति घोषित की थी। इसमें 30,000 रुपये कैश और 6.35 लाख रुपये के बॉन्ड और शेयर शामिल थे।

2022 के चुनावी हलफनामे के मुताबिक, चड्ढा के पास 1.32 लाख रुपये की एक मारुति स्विफ्ट डिजायर कार थी। उन्होंने हलफनामे में कोई अचल संपत्ति घोषित नहीं की थी।

द‍िल्‍ली यून‍िवर्स‍िटी से पढ़ाई फ‍िर AAP से ऐसे जुड़े

11 नवंबर 1988 को नई दिल्ली में एक मध्यम वर्गीय परिवार में जन्मे चड्ढा ने अपनी स्कूली शिक्षा मॉडर्न स्कूल (नई दिल्ली) से पूरी की। चड्ढा ने 2009 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीकॉम किया। फिर 2011 में इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया, दिल्ली से चार्टर्ड अकाउंटेंट बने। अपने शुरुआती करियर में उन्होंने डेलॉयट और ग्रांट थॉर्नटन जैसी अकाउंटेंसी फर्मों के साथ काम किया।2012 में AAP के बनने से पहले 'इंडिया अगेंस्ट करप्शन' आंदोलन के दौरान चड्ढा केजरीवाल की टीम में शामिल हुए थे।

जब AAP ने 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में बहुमत से जीत हासिल की तब 26 साल की उम्र में चड्ढा को AAP का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। अप्रैल 2018 में तत्कालीन केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मनीष सिसोदिया के सलाहकार के साथ 9 अन्य लोगों की नियुक्ति रद्द कर दी थी।

चड्ढा ने 2019 का लोकसभा चुनाव दक्षिण दिल्ली से लड़ा। लेकिन, उन्हें सफलता नहीं मिली। एक साल बाद वह दिल्ली विधानसभा के लिए चुने गए।
2020 में AAP के एक नेता के तौर पर चड्ढा को 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए AAP पंजाब का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया। उन्होंने पार्टी की शानदार जीत में अहम भूमिका निभाई। इसमें AAP ने 117 में से 92 सीटें जीतीं।

विधायक के तौर पर अपना कार्यकाल पूरा करने से पहले मार्च 2022 में उन्हें पंजाब से राज्यसभा के लिए चुना गया था, जहां AAP सत्ता में थी।

  • कैश इन हैंड: लगभग ₹30,000– ₹40,000
  • बैंक डिपॉजिट: लगभग ₹30– ₹40 लाख
  • निवेश (बॉन्ड, शेयर, म्यूचुअल फंड): ₹6.35 लाख
  • कोई खास लग्‍जरी गाड़ी नहीं
  • कुल चल संपत्ति: लगभग ₹35– ₹45 लाख
  • उनके नाम पर कोई अचल संपत्ति घोषित नहीं (कोई घर, जमीन या कमर्शियल प्रॉपर्टी नहीं)

राघव चड्ढा की कुल नेट वर्थ

  • नामांकन दाखिल करते समय लगभग ₹35– ₹45 लाख होने का अनुमान
  • पिछला हलफनामा (लोकसभा 2019 – दक्षिण दिल्ली)
  • कुल संपत्ति: ₹16.5 लाख
  • चल संपत्ति: ₹16.5 लाख

राघव चड्ढा की पत्नी परिणीति चोपड़ा की नेटवर्थ

राघव चड्ढा ने 2023 में बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा से शादी की। बॉलीवुड एक्ट्रेस ने कई फिल्मों में काम किया है। पिछले कुछ सालों में अपना एक मजबूत पर्सनल ब्रांड बनाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी नेट वर्थ लगभग 74 करोड़ रुपये है।

खबरों के अनुसार, परिणीति के पास बांद्रा में लगभग 22 करोड़ रुपये का एक लग्जरी घर है। उनके पास महंगी कारों का कलेक्शन भी है। उनकी गाड़ियों में रेंज रोवर वोग, ऑडी Q4 और ऑडी Q7 शामिल हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था जो इसका 4…
 01 May 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। इससे एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमत भी बहुत बढ़ गई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की मुश्किल बढ़…
 01 May 2026
मई का महीने अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका संबंध सीधे आपकी जेब से हैं। 19 किलो…
 01 May 2026
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
Advt.