खाद्य विभाग की जांच में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड सहायक आपूर्ति अधिकारी की एजेंसी से 5 किलो वाले 1000 सिलिंडर गायब

Updated on 22-04-2026 01:47 PM

भोपाल। जिले में गैस सिलिंडरों की आपूर्ति में जमकर फर्जीवाड़ा किया जा रहा है, जिसमें एजेंसी संचालक से लेकर कर्मचारी तक शामिल हैं। पिछले दिनों रिटायर्ड सहायक आपूर्ति अधिकारी बीपी शर्मा की एजेंसी पर सिलिंडर आपूर्ति में गड़बड़ी की शिकायत मिलने के बाद जिला आपूर्ति नियंत्रक चंद्रभान सिंह जादौन ने टीम गठित कर जांच शुरू करवाई थी। इस जांच में सिलिंडर वितरण में बड़ा घोटाला उजागर हुआ है, जिसकी रिपोर्ट भी टीम ने तैयार कर ली है लेकिन अब तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जा सकी है।

जानकारी के अनुसार जेके रोड स्थित फिनिक्स एचपी गैस का संचालन रिटायर्ड सहायक आपूर्ति अधिकारी बीपी शर्मा द्वारा किया जा रहा है। इनकी एजेंसी के करीब 10 से 12 उपभोक्ताओं ने शिकायत की थी कि उन्होंने बुकिंग की थी लेकिन सिलिंडर नहीं मिला, जबकि उनका सिलिंडर आपूर्ति कर दिया गया है।

इस पर खाद्य विभाग की टीम ने उपभोक्ताओं से पूछताछ कर बयान दर्ज किए और दस्तावेजों की जांच करने के साथ ही एजेंसी व गोदाम के भंडारण की जांच की। इस दौरान सिलिंडर आपूर्ति में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है, जिसमें 40 घरेलू सिलिंडर का कोई रिकॉर्ड ही नहीं मिला तो वहीं पांच किलोग्राम के एक हजार सिलिंडर गायब मिले है। जिनका एजेंसी के पास किसी तरह का कोई रिकॉर्ड ही नहीं है, जो कि मांगने पर पेश नहीं कर सके हैं।

वहीं बीएस एचपी गैस एजेंसी की जांच करवाई गई तो उसकी गोदाम से ढाई सौ से अधिक भरे सिलिंडर गायब मिले थे, इतना ही नहीं व्यावसायिक सिलिंडर के स्टॉक में गड़बड़ी मिली थी। इन दोनों मामलों की जांच रिपोर्ट खाद्य विभाग की टीम ने तैयार कर ली है, अब जल्द ही एडीएम न्यायालय में पेश की जाएगी।

22 लोगों ने शादी के लिए मांगे 50 से अधिक सिलिंडर

शादी के सीजन में खाद्य विभाग और गैस कंपनियों द्वारा व्यावसायिक सिलिंडर कैटर्स के कनेक्शन पर देने के दावों के बीच करीब 22 लोगों ने 50 से अधिक सिलिंडरों की मांग की है। उन्होंने इसके लिए कलेक्ट्रेट स्थित खाद्य शाखा में आवेदन किए हैं, जहां से गैस कंपनी को उनकी मांग पत्र भेजकर बता दी गई है। इसके बाद भी अब तक शादी के लिए लोगों को सिलिंडर उपलब्ध नहीं करवाए जा सके हैं। सभी आवेदकों को कार्यक्रम के एक दिन पहले कैटर्स के माध्यम से एजेंसी से सिलिंडर लेने की बात कही जा रही है।

पांच दिन बाद कार्यक्रम, नहीं मिले सिलिंडर

सिलिंडर के लिए आवेदन करने वाले शेखर मकोरिया ने बताया कि गुड गार्डन हलालपुर से 26 अप्रैल को बेटे व बेटी का विवाह है। ऐसे में भोजन बनवाने के लिए करीब 10 सिलिंडर की मांग की गई थी लेकिन अब तक नहीं मिले हैं। बलराम दुबे ने बताया कि बेटे की शादी का कार्यक्रम 26 अप्रैल को किया जाना है, इसके लिए करीब एक से डेढ़ हजार लोगों का भोजन बनवाना है। ऐसे में 12 सिलिंडर की मांग की थी लेकिन अब तक उपलब्ध नहीं करवाए गए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 April 2026
भोपाल। राजधानी के मेट्रो यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। एमपी मेट्रो जल्द ही मेट्रो की रफ्तार बढ़ाने की तैयारी में है। अत्याधुनिक कम्युनिकेशन बेस्ड ट्रेन कंट्रोल (सीबीटीसी) सिग्नलिंग सिस्टम…
 23 April 2026
भोपाल। राजधानी सहित मध्य क्षेत्र के हजारों बिजली कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए राहत भरी खबर है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की पहल पर अब विभाग के कर्मचारियों को इलाज…
 23 April 2026
भोपाल। बैरसिया के सिविल अस्पताल में मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया । यहां करोड़ों रुपये की लागत से बन रही अस्पताल की नई बिल्डिंग की एक दीवार अचानक…
 23 April 2026
भोपाल। कहते हैं कि कोई भी बड़ा निर्णय यूं ही नहीं हो जाता। ऐसा ही कुछ किसानों को भूमि अधिग्रहण पर चार गुना मुआवजा देने के मामले में भी हुआ। अधिकारी…
 23 April 2026
भोपाल। आइपीएस अधिकारियों के लामबंद होने और केंद्रीय नेतृत्व द्वारा रिपोर्ट मांगे जाने के बाद मध्य प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने शिवपुरी जिले के पिछोर विधानसभा क्षेत्र से विधायक…
 23 April 2026
 भोपाल। श्यामला हिल्स स्थित अंसल अपार्टमेंट में पशु क्रूरता का गंभीर मामला सामने आया है, जहां अज्ञात लोगों ने करीब 20 आवारा कुत्तों को जहर दे दिया। इनमें से अब तक…
 23 April 2026
भोपाल। राजधानी सहित पूरे प्रदेश में इस बार किसानों की फसलों की जांच पहली बार सैटेलाइट के जरिए की जा रही है। लेकिन इस नई तकनीक ने किसानों की मुसीबत बढ़ा…
 23 April 2026
भोपाल। लंबे समय से संविदा व्यवस्था में कार्यरत लाखों कर्मचारियों के लिए मध्यप्रदेश में न्यायालय से अहम राहत की खबर सामने आई है। मप्र उच्च न्यायालय जबलपुर संविदा कर्मचारी मामला में…
 23 April 2026
 भोपाल। अशोका गार्डन, ऐशबाग-सेमरा समेत शहर के करीब 40 इलाकों में आज यानी गुरुवार को पांच से छह घंटे बिजली गुल रहेगी। दरअसल उक्त इलाकों में बिजली कंपनी द्वारा रखरखाव का…
Advt.