निजी स्कूलों की मनमानी पर NSUI का मोर्चा:बिलासपुर में मनमानी फीस, महंगी किताबों के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी

Updated on 01-05-2026 11:59 AM
बिलासपुर, बिलासपुर में प्राइवेट स्कूलों की ज्यादा फीस, महंगी किताबें और नियम न मानने को लेकर एनएसयूआई ने विरोध शुरू किया है। प्रदेश सचिव रंजेश सिंह ने स्कूलों पर नियम तोड़ने का आरोप लगाकर आंदोलन की चेतावनी दी है।

एनएसयूआई के प्रदेश सचिव के नेतृत्व में प्राइवेट स्कूलों की गड़बड़ियों की शिकायत संयुक्त संचालक ई. दसरथी को दी गई। जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच शुरू कराई, लेकिन एनएसयूआई का कहना है कि अब तक कोई सुधार नहीं हुआ है।

एनएसयूआई का कहना है कि प्राइवेट स्कूल बच्चों के एडमिशन के लिए माता-पिता से मनमानी फीस ले रहे हैं। साथ ही कई स्कूल अपनी मान्यता, फीस कमेटी और जरूरी जानकारी भी खुलकर नहीं बता रहे हैं।

केंद्रीय परीक्षा में शामिल न होने का मामला सामने आने पर ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल ने छात्रों को परीक्षा में बैठाया, लेकिन कई स्कूल अभी भी इसमें शामिल नहीं हुए हैं। एनएसयूआई प्रदेश सचिव रंजेश सिंह का आरोप है कि कुछ स्कूल परीक्षा को लेकर छात्रों और अभिभावकों को भ्रमित कर रहे हैं, जिससे बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता बनी हुई है।

संरक्षण का आरोप

रंजेश सिंह ने शिक्षा विभाग पर सिर्फ दिखावे की जांच करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सेंट जेवियर्स में जांच अधूरी है और अचीवर्स स्कूल में कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि कुछ स्कूलों को संरक्षण मिल रहा है, जो छात्रों और अभिभावकों के साथ गलत है।

जिला स्तर पर आंदोलन की चेतावनी

एनएसयूआई ने कहा है कि अगर स्कूलों में जल्दी निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो जिले में बड़ा आंदोलन किया जाएगा और डीईओ ऑफिस का घेराव होगा।

मुख्य मांगें

  • केपीएस स्कूल की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक कर कार्रवाई की जाए।
  • सेंट जेवियर्स की सभी शाखाओं में निष्पक्ष जांच हो।
  • अचीवर्स स्कूल में तुरंत जांच शुरू कर रिपोर्ट जारी की जाए।
  • महंगी निजी किताबों पर रोक लगाकर NCERT और फ्री सरकारी किताबें लागू हों।
  • फीस कमेटी की जानकारी और फैसले सार्वजनिक किए जाएं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 May 2026
गरियाबंद ।  फिंगेश्वर विकासखण्ड के ग्राम सेम्हरतरा मेें आज सुशासन तिहार के अंतर्गत संवाद से संपूर्ण समाधान के तहत् प्रथम दिवस जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में…
 05 May 2026
गरियाबंद।  जिले के अंतर्गत देवभोग वन परिक्षेत्र की समितियों में तेन्दूपत्ता का संग्रहण कार्य 24 अप्रैल 2026 से तथा गरियाबंद, धवलपुर, नवागढ़, परसुली, छुरा, मैनपुर, तौरेंगा एवं कुल्हाड़ीघाट परिक्षेत्र की समितियों…
 05 May 2026
गरियाबंद। सही दवा, शुद्ध अहार यही है छत्तीसगढ़ का आधार अभियान के तहत आज फिंगेश्वर ब्लॉक स्थित थोक दवा दुकान नीलम मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान…
 05 May 2026
गरियाबंद। जिले के ग्राम पिपरछेड़ी की जय मां वैष्णवी समूह से जुड़ी महिला सौहद्रा साहू आज पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा बनकर उभरी हैं। उन्होंने मछली पालन को अपनी आजीविका का…
 05 May 2026
बिलासपुर।  मस्तुरी विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल प्रांगण सोंठी में आयोजित समाधान शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 144 आवेदनों में…
 05 May 2026
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं के लिए नई सौगात दी गई है। बिजली विभाग ने नया कनेक्शन लेने के लिए बार-बार दफ्तर जाने से मुक्ति दिलाने हेतु…
 05 May 2026
रायपुर। पावर लिफ्टिंग में प्रदेश का नाम रौशन करने वाले दिव्यांग खिलाड़ी  किशन लाल को कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने रेडक्रॉस सोसाइटी के सहायता कोष से 10 हजार रुपए का चेक…
 05 May 2026
रायपुर।  छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों और श्रमिकों के लिए त्वरित राहत का माध्यम बन रहे हैं। ब्लॉक आरंग के ग्राम छटेरा में…
 05 May 2026
रायपुर। सुशासन तिहार 2026 के तहत आरंग के ग्राम छटेरा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामीण महिलाओं के जीवन में नई रोशनी भर दी है। वर्षों से लकड़ी के चूल्हे…
Advt.