जसप्रीत बुमराह-मिचेल स्टार्क जो नहीं कर सके, राशिद खान ने वो कर दिखाया, ड्वेन ब्रावो का महारिकॉर्ड बराबर

Updated on 01-02-2025 04:12 PM
सेंचुरियन: अफगानिस्तान के सुपरस्टार स्पिनर राशिद खान अब टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन चुके हैं। राशिद खान ने ड्वेन ब्रावो को पीछे छोड़कर अब ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। 26 साल के राशिद ने ये रिकॉर्ड शुक्रवार को एसए20 में एमआई केप टाउन और प्रिटोरिया कैपिटल्स के बीच खेले गए मुकाबले में हासिल किया। राशिद खान के नाम ये ऐसा रिकॉर्ड अब हो चुका है जिसके आस-पास जसप्रीत बुमराह और मिचेल स्टार्क जैसे बड़े तेज गेंदबाज भी नहीं पहुंच पाए हैं।

राशिद खान ने की महारिकॉर्ड की बराबरी

राशिद खान एसए20 के इस मुकाबले में एमआई केपटाउन टीम के लिए खेल रहे थे। तभी उन्होंने सबसे पहले प्रिटोरिया के कप्तान काइल वेरेन्ने को बोल्ड किया। इसके बाद राशिद ने मार्क्स एकरमैन को आउट कर टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में ड्वेन ब्रावो की बराबरी कर ली। ब्रावो के नाम टी20 क्रिकेट में 631 विकेट हैं और अब राशिद भी उनके बराबर पहुंच चुके हैं। ब्रावो की बात करें तो उनहोंने कुल 582 मुकाबलों में ये कारनामा किया था। हालांकि ब्रावो ने पिछले साल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 May 2025
नई दिल्ली: विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से अचानक संन्यास लेकर सबको चौंका दिया। सोमवार को उन्होंने यह फैसला लिया। कई लोग हैरान थे, लेकिन कुछ लोगों को पहले से ही इसकी…
 14 May 2025
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दो सबसे बड़े दिग्गज खिलाड़ियों में शामिल विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टेस्ट से संन्यास ले लिया है। रोहित और विराट ने चंद दिनों के भीतर ने संन्यास की…
 14 May 2025
ढलते सूरज की अपनी सुंदरता होती है, अपनी गरिमा होती है। विराट कोहली का क्रिकेट करियर भी इसी तरह एक खूबसूरत और गरिमापूर्ण ढलान पर है। विराट ने क्रिकेट के सबसे छोटे…
 14 May 2025
नई दिल्ली: रोहित शर्मा के तीन साल पहले टेस्ट कप्तान बनने के बाद जसप्रीत बुमराह का नाम उन खिलाड़ियों में था जो भविष्य में यह जिम्मेदारी संभाल सकते थे। 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ…
 14 May 2025
नई दिल्ली: जॉन सीना ने विंस मैकमैहन के कानूनी विवादों में उनका साथ देने के फैसले पर मचे बवाल पर अपनी बात रखी। सुपर सीना की छवि के पीछे, जॉन सीना भी…
 14 May 2025
नई दिल्ली: WWE के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जॉन सीना और द रॉक इस साल फिर से एक साथ दिखाई दे सकते हैं। एक पूर्व WWE…
 14 May 2025
नई दिल्ली: सचिन तेंदुलकर ने 2012 में बांग्लादेश के खिलाफ अपने इंटरनेशनल करियर का 100वां शतक लगाया था। 2013 में सचिन ने संन्यास ले लिया। एक कार्यक्रम में सचिन से जब सलमान…
 14 May 2025
नई दिल्ली: महान भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने बीसीसीआई से आईपीएल 2025 के बाकी बचे मैचों को शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित करने का आग्रह किया है। 17 मई से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता…
 24 February 2025
दुबई: भारतीय क्रिकेट टीम एक बार फिर आईसीसी टूर्नामेंट में गजब का खेल दिखा रही है। भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी में अपने अभियान का आगाज बांग्लादेश के खिलाफ जीत के साथ…
Advt.