बैतूल-छिंदवाड़ा समेत कई जिलों में बिजली गिरने और तेज हवाओं की चेतावनी, यलो अलर्ट जारी

Updated on 09-05-2026 11:38 AM

भोपाल। मध्य प्रदेश के मौसम में इस समय बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। प्रदेश के पूर्वी इलाकों में जहां गरज-चमक के साथ वर्षा और ओलावृष्टि का सिलसिला जारी है, वहीं पश्चिमी हिस्से भीषण गर्मी की चपेट में हैं। मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार शाम तक छतरपुर जिले के खजुराहो में 0.4 एमएम, सिवनी में 1.0 एमएम और बालाघाट जिले के मलाजखंड में 5.0 एमएम बारिश हुई।

गुरुवार रात को भिंड, छतरपुर और शिवपुरी में ओले गिरने से तापमान में गिरावट आई। दमोह, रीवा और टीकमगढ़ में भी हल्की बौछारें पड़ीं। भोपाल के नवीबाग समेत देवास, राजगढ़ और विदिशा जैसे क्षेत्रों में धूलभरी आंधी ने लोगों को परेशान किया

43 पर पहुंचा रतलाम का पारा

पश्चिमी प्रदेश में सूरज के तेवर तल्ख हैं। रतलाम में दिन का अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। हालांकि पूर्वी प्रदेश के अधिकांश जिलों नरसिंहपुर और छतरपुर जिले के खजुराहो को छोड़कर में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे रिकॉर्ड किया गया।

दक्षिण-पश्चिमी प्रदेश तक बनी द्रोणी

मौसम विज्ञानी ने बताया कि उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में बना है। मध्य पाकिस्तान से लेकर राजस्थान और हरियाणा होते हुए उत्तर-पश्चिम बांग्लादेश तक एक द्रोणी गुजर रही है। कोमोरिन क्षेत्र से दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश तक एक अन्य द्रोणी बनी हुई। इन सभी प्रणालियों के संयुक्त प्रभाव के कारण नमी आ रही है और आंधी-बारिश की स्थिति बन रही है।

अगले 24 घंटों के लिए चेतावनी

मौसम विभाग ने शनिवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट सहित कई जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 May 2026
भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए शहर की स्वच्छता की जांच करने के लिए केंद्रीय दल अगले सप्ताह शहर में आ सकता है। सर्वेक्षण टीम के आने की संभावना को देखते हुए…
 11 May 2026
भोपाल। अयोध्या बायपास पर रत्नागिरी से आशाराम तिराहा तक बनाई जा रही 10 लेन सड़क परियोजना में बाधा बन रहे सभी तरह के अतिक्रमणों को हटाने का काम तेजी से किया…
 11 May 2026
भोपाल। ईरान-इजरायल युद्ध के बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईंधन की आपूर्ति प्रभावित हुई, जिसके कारण भोपाल में घरेलू और व्यावसायिक सिलिंडरों की किल्लत शुरू हो गई थी। इस वजह से गैस…
 11 May 2026
भोपाल। भोपाल के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में रविवार को एक होटल में ठहरे युवक-युवती को लेकर जमकर हंगामा हो गया। ‘लव जिहाद’ की आशंका जताते हुए बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने होटल…
 11 May 2026
भोपाल। भोपाल में पुलिस की कार्यप्रणाली पहले से ही अवैध हिरासत, थर्ड डिग्री और अपराधियों को छोड़ने जैसे गंभीर आरोपों के घेरे में है। इसके बावजूद राजधानी के कई थानों और…
 11 May 2026
गुना। जिले के चांचौड़ा थानाक्षेत्र की बीनागंज पुलिस चौकी में एक होटल के कमरे में एक युवक का शव तौलिया के फंदे पर बीती रात लटका मिला। इसकी सूचना पर मौके…
 11 May 2026
भोपाल। राजधानी के न्यू मार्केट की रौनक इन दिनों अंधेरे में डूबती नजर आ रही है। शहर के सबसे बड़े और प्रमुख बाजारों में शामिल न्यू मार्केट में कई दिनों से…
 11 May 2026
भोपाल। भोपाल के हनुमानगंज थाना पुलिस ने एमडी ड्रग्स के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 4 लाख रुपये कीमत की 37 ग्राम…
 11 May 2026
भोपाल। चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने अपने चर्चित धारावाहिक चाणक्य से जुड़े कई दिलचस्प अनुभव साझा किए। हिंदी पत्रकारिता के द्विशताब्दी वर्ष आयोजन में भोपाल पहुंचे फिल्मकार ने नईदुनिया से विशेष बातचीत में…
Advt.