ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा की तिरंगा यात्रा:UP-उत्तराखंड-ओडिशा के CM शामिल हुए

Updated on 14-05-2025 01:33 PM

भाजपा आज देशभर में तिरंगा यात्रा निकाल रही है। बुधवार सुबह लखनऊ में CM योगी आदित्यनाथ, देहरादून में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और ओडिशा के भुवनेश्वर में CM मोहन चरण माझी तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

इस दौरान CM योगी ने कहा,‘हमारी तीनों सेनाओं के जवानों ने जिस तरह से पाकिस्तान को जवाब दिया, पूरे विश्व ने उनके साहस का लोहा माना है। उन्होंने ये साबित कर दिया है कि अगर कोई भारत को छेड़ेगा तो हम उसे छोड़ेंगे नही।’

23 मई तक चलने वाली 10 दिवसीय तिरंगा यात्रा की शुरुआत मंगलवार को की गई थी। इस दौरान दिल्ली में कर्तव्य पथ पर यात्रा निकाली गई। इसमें दिल्ली CM रेखा गुप्ता, भाजपा नेता तरूण चुघ और राज्य सरकार के सभी मंत्री शामिल हुए।

इसके साथ ही देश के कई राज्यों में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। पंचकुला में हरियाणा के CM नवाब सिंह सैनी और गुजरात के अहमदाबाद में CM भूपेंद्र पटेल, गोवा में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने यात्रा का नेतृत्व किया।

यात्रा का उद्देश्य ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाना

भाजपा की तिरंगा यात्रा का उद्देश्य ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाना और आतंकवाद के खिलाफ देश की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करना है। संबित पात्रा, विनोद तावड़े और तरुण चुघ सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं को इस यात्रा के समन्वय का काम सौंपा गया है। पार्टी के शीर्ष नेता, केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री राज्यों में रैलियों का नेतृत्व करेंगे।

भाजपा का कहना है कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से वे न केवल ऑपरेशन की सफलता को जन-जन तक पहुंचाना चाहती है, बल्कि देशवासियों में राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना को भी जगाना चाहती है। पार्टी ने सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों से इस यात्रा में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। यह यात्रा ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित की जाएगी, जिसमें सैन्य बलों के सम्मान में विभिन्न सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम भी शामिल होंगे।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद कांग्रेस ने भी निकाली थी तिरंगा यात्रा

7 मई को हुए ऑपरेशन सिंदूर के बाद कांग्रेस की ओर से भी देशभर में तिरंगा यात्रा निकाली गई थी। इस दौरान भोपाल, दिल्ली, जयपुर समेत कई शहरों में कांग्रेस नेता तिरंगा थामकर सड़कों पर उतरे थे और भारतीय सेना के समर्थन में नारे लगाए थे।

ऑपरेशन सिंदूर- भारत ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकाने तबाह किए

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की हत्या की गई थी। इसका बदला लेने के लिए भारतीय सेना ने 7 मई तड़के ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक की थी। जिसमें 9 आतंकी ठिकाने तबाह और 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 May 2025
मौसम विभाग ने बिहार-छत्तीसगढ़ समेत 14 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की है। गुजरात, असम समेत 9 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट है। वहीं, झारखंड और उत्तर प्रदेश…
 14 May 2025
भारत-पाक तनाव के बीच राजस्थान से 2 ऐसी कहानियां सामने आईं, जो देशप्रेम की मिसाल बन गईं। बाड़मेर में एक पिता ने इकलौते बेटे की शादी का समय बदला, तो…
 14 May 2025
PM नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी (CCS) की बैठक जारी है। इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह,…
 14 May 2025
पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन पर मंगलवार रात एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। संदिग्ध जम्मू से पूजा एक्सप्रेस से पठानकोट आ रहा था। जम्मू-कश्मीर पुलिस से मिले इनपुट पर…
 14 May 2025
भाजपा आज देशभर में तिरंगा यात्रा निकाल रही है। बुधवार सुबह लखनऊ में CM योगी आदित्यनाथ, देहरादून में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और ओडिशा के भुवनेश्वर में CM…
 14 May 2025
हरियाणा के पानीपत से पुलिस ने पाकिस्तानी जासूस पकड़ा है। वह पाकिस्तानी आतंकी इकबाल के टच में था। उसे वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया एप के जरिए भारत की खुफिया…
 14 May 2025
जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई ने आज भारत के 52वें चीफ जस्टिस के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जस्टिस गवई को CJI पद की शपथ दिलाई। मौजूदा CJI संजीव…
 14 May 2025
पाकिस्तान ने भारत के BSF के जवान पूर्णम कुमार शॉ को छोड़ दिया है। कॉन्स्टेबल पूर्णम बुधवार सुबह साढ़े 10 बजे अटारी-वाघा बॉर्डर से भारत लौट आए। DGMO लेवल पर…
 24 February 2025
जयपुर में बन रहा देश का सबसे बड़ा बोनमैरो ट्रांसप्लांट सेंटर जुलाई-अगस्त तक शुरू हो जाएगा। 50 बेड वाला यह सेंटर स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में बनकर तैयार हो रहा है।…
Advt.