'हमें पहली गेंद मिली उड़ा देंगे', IPL डेब्यू से पहले राहुल द्रविड़ ने कमरे में बुलाया, फिर वैभव सूर्यवंशी ने ये क्या कह दिया?
Updated on
16-03-2026 03:30 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने रविवार को नई दिल्ली में नमन अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन किया था। भारतीय क्रिकेटरों को सम्मानित करने के लिए आयोजित होने वाला यह वार्षिक समारोह इस बार खास था। इस बार महिला विश्व कप 2025, टी20 विश्व कप 2026, चैंपियंस ट्रॉफी 2025, अंडर-19 विश्व कप, अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम की जीत का जश्न मनाया गया। मौके पर पुरुष, युवा और महिला टीमों के खिलाड़ी मौजूद रहे।
वैभव सूर्यवंशी को लेकर क्या बोले संजू सैमसन?
समारोह के दौरान संजू सैमसन ने अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल से जुड़ा किस्सा साझा किया। आईपीएल में वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं। 2025 में उन्होंने एलएसजी के लिए खिलाफ अपना डेब्यू किया था। वैभव आईपीएल डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं।
वैभव सूर्यवंशी की राहुल द्रविड़ से क्या कहा?
संजू सैमसन ने रविवार को वैभव सूर्यवंशी की आईपीएल डेब्यू मैच से पहले राहुल द्रविड़ के साथ हुई बातचीत का जिक्र किया। सैमसन ने कहा, 'मैं असल में मीटिंग में था। राहुल सर ने उसे कमरे में बुलाया और मुझसे कहा, ‘संजू, हमें उससे बात करनी है। वह बहुत छोटा बच्चा है, हमें उसे समझाना होगा कि कैसे करना है।’ राहुल सर ने वैभव से मैच के लिए उसके प्लान के बारे में पूछा। वैभव ने जवाब दिया, ‘कुछ नहीं सर, हम तो खेलेंगे।’ राहुल सर ने फिर पूछा, ‘तुम्हारा गेम प्लान क्या है?' वैभव ने कहा, ‘अगर हमें पहली गेंद मिली तो हम उड़ा देंगे।’
शार्दुल ठाकुर की गेंद पर मारा छक्का
सैमसन ने कहा कि इसने ठीक वैसा ही किया भी। ऐसा लग रहा था कि जैसे वह अपना खुद का वीडियो गेम खेल रहा है। वैभव ने अपने डेब्यू मैच में खेली गई पहली गेंद जो ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर द्वारा फेंकी गई थी उस पर छक्का लगाया था। वैभव सूर्यवंशी ने पिछले एक साल में अपनी पहचान एक विस्फोटक बल्लेबाज के रूप में बनाई है। भारत को अंडर-19 विश्व कप 2026 में चैंपियन बनाने में उनका अहम योगदान रहा। आईपीएल 2026 में उनके प्रदर्शन पर फैंस की नजर रहेगी।
नई दिल्ली: पाकिस्तान टीम ने मैच रेफरी नीयामुर राशिद से तीसरे वनडे के आखिरी ओवर में बांग्लादेश के विवादित रिव्यू लेने पर शिकायत की है। यह मामला तब हुआ जब ऑन…
नई दिल्ली: सिर्फ 14 साल की उम्र में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाले वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। इस साल…
नई दिल्ली: 2026 के एडिशन का फाइनलिस्सिमा स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होने वाला था। हालांकि मिडल ईस्ट में चल रहे युद्ध के चलते इसे कैंसिल कर दिया गया है। स्पेन…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने रविवार को नई दिल्ली में नमन अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन किया था। भारतीय क्रिकेटरों को सम्मानित करने के लिए आयोजित होने वाला यह वार्षिक…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार और 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के नायक सरफराज अहमद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उनके इस फैसले ने न…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…