यूक्रेन में जेलेंस्की राष्ट्रपति पद छोड़ने को तैयार:कहा- शांति के लिए कुछ भी कर सकता हूं; रूस-यूक्रेन जंग के तीन साल पूरे

Updated on 24-02-2025 02:24 PM

रूस-यूक्रेन जंग के तीन साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि वे शांति की खातिर कुछ भी करने को तैयार हैं। अगर इस्तीफा देने से शांति आती है या यूक्रेन को NATO की सदस्यता मिलती है, तो वे इस्तीफा देने को तैयार हैं।

उन्होंने कीव में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ट्रम्प हमेशा के लिए नहीं हैं, लेकिन रूस का खतरा हमेशा रहेगा। हमें इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि पुतिन हम पर तब तक हमला नहीं करेंगे जब तक ट्रम्प सत्ता में हैं। हमें शांति और ऐसी गारंटी चाहिए जो ट्रम्प और पुतिन के जाने के बाद भी बनी रहे।

जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प को संदेश दिया कि हम अमेरिका की तरफ से मिले 500 बिलियन डॉलर को कर्ज नहीं मानते हैं। मैं तो 100 अरब डॉलर को भी कर्ज नहीं मानता। बाइडेन और मैं इस बात पर सहमत हुए थे कि उन्होंने हमें मदद दी थी। मदद को कर्ज नहीं कहते।

ट्रम्प ने कहा था- जेलेंस्की बिना चुनाव वाले तानाशाह

ट्रम्प ने पिछले हफ्ते जेलेंस्की को तानाशाह कहा था। ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट में जेलेंस्की को एक मामूली कॉमेडियन और बिना चुनाव वाला एक तानाशाह बताया था। ट्रम्प ने ये भी कहा था कि ​​​​​​यूक्रेन में ​जेलेंस्की की अप्रूवल रेटिंग गिरकर सिर्फ 4% रह गई है।

इसे लेकर जेलेंस्की ने कहा था कि ट्रम्प गलत जानकारी के साथ, गलतफहमी में जी रहे हैं।

युद्ध के 3 साल पूरे होने पर रूस ने 267 ड्रोन से हमला किया

एक दिन पहले रूस ने यूक्रेन पर एक साथ 267 ड्रोनों से हमला किया था। यह हमला यूक्रेन जंग के तीन साल पूरे होने से ठीक एक दिन पहले किया गया है। यूक्रेन के एयर फोर्स कमांड के प्रवक्ता यूरी इग्नात ने कहा कि यह पहली बार है जब रूस ने एक साथ इतने ड्रोन दागे हैं।

यूक्रेनी अधिकारियों के मुताबिक खार्किव, पोल्तावा, सुमी, कीव समेत कम से कम 13 शहरों में ड्रोन हमला किया गया। यूक्रेनी सेना ने दावा किया कि रूस ने 3 बैलिस्टिक मिसाइलें भी दागीं।

रूस के हमले के बाद जेलेंस्की ने एक बयान में लिखा- जंग जारी है। उन्होंने क्षेत्र में शांति लाने में मदद मांगी। उन्होंने दावा किया कि इस सप्ताह रूस ने यूक्रेन पर 1,150 ड्रोन, 1,400 बम और 35 मिसाइलें दागी हैं



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 February 2025
दिल्ली में रहने वालीं लावण्या नवंबर, 2021 में मेडिकल की पढ़ाई के लिए यूक्रेन गई थीं। तीन महीने बाद खबरें आने लगीं कि रूस यूक्रेन पर हमला कर सकता है।…
 24 February 2025
रूस-यूक्रेन जंग के तीन साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि वे शांति की खातिर कुछ भी करने को तैयार हैं। अगर इस्तीफा…
 24 February 2025
इजराइल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक के शहर जेनिन में इजराइली सेना ने रविवार को टैंक तैनात कर दिए। 23 साल बाद ऐसा हुआ है, जब सेना के टैंक वेस्ट…
 24 February 2025
जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज आम चुनाव हार गए हैं। उनकी सोशल डेमोक्रेट्स पार्टी (SDP) 630 सीटों में से सिर्फ 121 सीटें ही जीत पाई है। उसे सिर्फ 16.5% वोट…
 08 February 2025
फिलिस्तीन का उग्रवादी संगठन हमास ने सीजफायर समझौते के तहत आज, यानी शनिवार को 3 इजराइली बंधकों को रिहा कर सकता है। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक इन बंधकों को…
 08 February 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की डिपोर्टेशन लिस्ट में अब ब्रिटिश प्रिंस हैरी का नाम जुड़ सकता है। ट्रम्प ने पांच महीने पहले बंद हो चुके हैरी के वीजा केस को…
 08 February 2025
अमेरिका के अलास्का में गुरुवार को 10 लोगों को लेकर जा रहा चार्टर्ड प्लेन अचानक लापता हो गया था। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक प्लेन में सवार सभी 10 लोगों…
 08 February 2025
रूस के रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को एक वीडियो जारी कर यूक्रेन के जर्जिस्क शहर पर कब्जे का दावा किया। रूसी न्यूज आउटलेट RT के मुताबिक यूक्रेन के डोनेट्स्क क्षेत्र…
 04 February 2025
अमेरिका में ट्रम्प सरकार ने अवैध अप्रवासियों को डिपोर्ट करने की प्रोसेस तेज कर दी है। इसी क्रम में भारतीय अवैध अप्रवासियों को भी डिपोर्ट किया जा रहा है। न्यूज…
Advt.