अमिताभ बच्चन फ्रिज में हो गए थे बंद! ऐसे निकाला गया बाहर, खूब पड़ी थी मार, सुनाया बचपन का मजेदार किस्सा

Updated on 04-02-2025 01:14 PM
अमिताभ बच्चन आज भले ही बॉलीवुड के शहंशाह हैं। जिंदगी के 82 बसंत देख चुके हैं। लेकिन जैसे हर बच्चा बचपन में शरारती होता है, वैसे ही बिग बी ने भी अपने इलाहाबाद (अब प्रयागराज) के पैतृक घर में खूब उपद्रव किया था। एक बार अपने नटखटपन में वो फ्रिज में बंद हो गए थे और फिर उन्हें बहुत मार पड़ी थी। ये किस्सा उन्होंने क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 16' में सुनाया है।
Kaun Banega Crorepati 16 में जूनियर वीक की शुरुआत 3 फरवरी से हो गई है। यंग कंटेस्टेंट्स ने फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट चैलेंज में हिस्सा लिया और उनमें से जो जीता, वो हॉट सीट पर बैठा। गेम खेलने के दौरान अमिताभ बच्चन ने कंटेस्टेंट प्रनूषा थमके से बात की। उन्होंने बताया कि कैसे वो फ्रिज के अंदर फंस गए थे।

'टेबल फैन के सामने बर्फ का टुकड़ा रखते थे'

अमिताभ बच्चन ने कहा, 'जब हम छोटे थे ना, तब ये फ्रिज वगैरह नहीं था। सिर्फ पंखा था। हम लोग सोचते थे कि ये क्या है। हम इलाहाबाद में रहते थे। हमारे पास ऐसे साधन नहीं थे- जैसे एसी वगैरह। तो टेबल फैन के सामने बर्फ का टुकड़ा रख के उसको पीछे से चलते थे तो ठंडी हवा आती थी।'

फ्रिज के अंदर बंद हो गए थे अमिताभ

बिग बी ने आगे कहा, 'फिर कुछ सालों के बाद घर में आ गया एक बड़ा सा फ्रिज। उसको खोला तो देखा कि ये बहुत ठंडा है। हम थोड़े छोटे थे। एक दिन हम उसके अंदर घुस गए। किसी को बताया नहीं और दरवाजा हो गया बंद। हमने चिल्लाया। फिर हम निकले, बहुत मार पड़ी हमको।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 February 2025
एल्विश यादव का फैनडम अगले लेवल पर ही है। हाल ही में एक फीमेल फैन का यूट्यूबर के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो लड़की रोती-बिलखती नजर…
 24 February 2025
एक्टर और यूट्यूबर प्राजक्ता कोली शादी करने जा रही हैं। वो लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और वकील वृषांक खनाल के साथ सात फेरे लेंगी। दोनों की प्री-वेडिंग फंक्शन की फोटोज और…
 24 February 2025
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जारी महाकुंभ अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। ऐसे में लाखों-करोड़ों लोगों की भीड़ के साथ-साथ जाने-माने सेलेब्स भी संगम पहुंच रहे हैं। सोमवार को…
 24 February 2025
बॉलीवुड के दिग्‍गज गीतकार और स्‍क्रीनप्‍ले राइटर जावेद अख्‍तर ने सोशल मीडिया पर बेहूदा यूजर्स को जमकर फटकार लगाई है। अपनी संजीदगी और बेबाकी के लिए मशहूर जावेद साहब का…
 13 February 2025
'सरकार' को रामगोपाल वर्मा के साथ-साथ अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के करियर की अहम फिल्मों में से एक माना जाता है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म…
 13 February 2025
फिल्‍मों के बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन पर बीते कुछ साल से लगातार सवाल उठ रहे हैं। आरोप लगते हैं कि मेकर्स बढ़ा-चढ़ाकर फिल्‍मों की कमाई बताते हैं, ताकि दर्शक थ‍िएटर तक…
 13 February 2025
महाकुंभ को शुरू हुए 32 दिन बीत चुके हैं और देशवासियों के साथ-साथ कई फिल्म सिलेब्रिटीज संगम में डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं। हाल ही विद्युत जामवाल ने प्रयागराज पहुंच…
 13 February 2025
समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में जहां रणवीर अल्लाहबादिया के कमेंट पर बवाल मचा हुआ है, वहीं दूसरी ओर कपिल शर्मा का एक पुराना वीडियो अचानक चर्चा में…
 13 February 2025
प्‍यार के खुमार का महीना, फरवरी। इश्‍क के इजहार का महीना, फरवरी। और इस फरवरी में 'सनम तेरी कसम' ने बॉक्स ऑफिस का रंग भी गुलाबी कर दिया है। नौ…
Advt.